फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की चिड़िया था हमारा देश

Tue, 23 Dec 2014 12:26 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे प्राइमरी शिक्षा वर्ग के दूसरे दिन भारत के गौरवशाली अतीत और मानचित्र परिचय के माध्यम से अखंड भारत की जानकारी मुहैया कराई गई। भारत के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए सह प्रांत संपर्क प्रमुख राज कुमार ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत शिक्षा, व्यापार, विज्ञान, चिकित्सा आदि प्रत्येक क्षेत्र में विश्व का सिरमौर रहा है। शून्य एवं दशमलव का अविष्कार भी भारत वर्ष में हुआ। बताया कि सन् 1947 तक हमारी विश्व व्यापार में करीब 30 प्रतिशत भागीदारी थी। धन धान्य से पूर्ण होने के कारण ही इसे सोने की चिड़िया कहा जाता था। मानक चंद्र गंगवार, सत्यप्रकाश मौर्य, मुनीश कुमार, ललित कुमार, शुभेंद्र, राजकुमार सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें