फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, विवि की परीक्षा आज से

Sun, 08 Mar 2015 07:20 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
रूहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों मेें नौ मार्च से स्नातक-परास्नातक की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। एक दिन पहले तक केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षाएं तीन पालियों में संपन्न होगी।
विज्ञापन

होली पर्व मनाने के बाद स्नातक के छात्र सीधे परीक्षा से मुखातिब होंगे। जिले में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब नौ मार्च से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी शुरू हो रही है। शहर में मुख्यत: तीन केंद्र हैं इसमें दो केंद्र एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज तथा राजकीय डिग्री कॉलेज पर प्रमुख पेपर की परीक्षाएं होंगी। दास कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह सात बजे से दस बजे हैं। लिहाजा सभी स्टाफ को समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें