फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, परिषदीय परीक्षाएं गुरुवार से

Tue, 10 Mar 2015 07:28 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जहां यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई तथा विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं बृहस्पतिवार से परिषदीय स्कूलों की वार्षिक गृह परीक्षाएं भी शुरू होने जा रहीं हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर समस्त बीईओ को निर्देश दे दिए हैं। जिले में कक्षा पांच व आठ के करीब 64,742 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में होने वाली कक्षा पांच व आठ की परीक्षा कराने के लिए प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि उत्तर लिखने के कॉपी की व्यवस्था बच्चे या फिर अध्यापक करेंगे। ब्लॉकों पर इसकी तैयारियां दुरुस्त कराने को निर्देश दिए जा चुके हैं। 12 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक चलने वाली परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 तथा दोपहर एक बजे से तीन बजे तक चलेगी। परीक्षा में जिले भर में कक्षा पांच के करीब 44,023 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 22,968 छात्राएं व 21,055 छात्र सम्मिलित होंगे। वहीं कक्षा आठ में 20,719 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इसमें 11,063 छात्राएं तथा 9650 छात्र परीक्षा देंगे। बता दें कि परिषदीय विद्यालयों में समस्त कक्षाओं में करीब 3,29,549 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
4,089 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
कादरचौक। क्षेत्र के स्कूलों में कक्षा पांच व आठ के पंजीकृत करीब 4089 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसकी तैयारियां की जा चुकी हैं। बीईओ प्रवीन शुक्ला ने बताया कि ब्लॉक पर ढंग से परीक्षा कराए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें