फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तिरंगे के रंग में रंगा शहर, पूर्वसंध्या पर रोशनी से नहाए सरकारी भवन

विज्ञापन
अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
बदायूं। जनपद में आज गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः सात बजे प्रभातफेरी से होगी, जो गांधी ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः गांधी ग्राउंड पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में सुबह साढ़े आठ बजे झंडा फहराया जाएगा। सुबह नौ बजे शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में परेड होगी। जिला अस्पताल में पूर्वाह्न 11 बजे मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। सुबह 10 बजे सभी शैक्षणिक संस्थानों में झंडा फहराया जाएगा। मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
जिला जेल, जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय, गांधी नेत्र चिकित्सालय में फल वितरण किया जाएगा। बदायूं क्लब में दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी सरकारी कार्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शाम चार बजे कछला कुष्ठ आश्रम में फल वितरण किया जाएगा, जबकि शाम सात बजे नगर पालिका परिसर में भव्य मुशायरे का आयोजन होगा।
विज्ञापन


फोटो-61
गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। हमें बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की ओर से दिए गए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। जनपद के सभी नागरिक आपसी भाईचारे, सौहार्द और अनुशासन के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मनाएं। स्वच्छता, समानता और ईमानदारी को अपनाकर हम एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस पर हम सब देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ लें। -अवनीश राय, डीएम

फोटो-62
गणतंत्र दिवस देश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और नागरिक कर्तव्यों की अहमियत को दर्शाता है। पुलिस-प्रशासन जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी नागरिकों से अपील है कि वे कानून का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें। राष्ट्र की सुरक्षा केवल सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि समाज में अनुशासन और जिम्मेदारी से भी जुड़ी है। आइए, हम सब मिलकर देश के संविधान का सम्मान करें और एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण व सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।-डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

अवनीश राय, डीएम

अवनीश राय, डीएम

अवनीश राय, डीएम

अवनीश राय, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें