फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खटारा बसों को लंबे रूट पर न भेजने की तैयारी

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन निगम के बेड़े में 40 बसें खटारा हैं। उनको अब लंबे रूट पर नहीं भेजा जाएगा। अब जिले को नई बसें मिली हैं। लंबे रूट पर नई बसों को लगाकर यात्रियों को राहत देने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन



लंबी दूरी में भी खटारा बसों को भेजने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्री कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। बस में सफर कर रहे यात्री रामसेवक, दिनेश कुमार, महेश, सुनीता आदि ने बताया कि किराए में बढ़ोतरी के बाद भी निगम की बसों में सुधार नहीं हो पाया है। शिकायतों को ध्यान में रखते हुए एआरएम अजय कुमार ने नई बसों को लंबे रूट पर भेजने की तैयारी की है। उनका कहना है कि जिन बसों से दिक्कत हो रही है उनको लोकल रूट पर लगाया जाएगा। बताया कि 40 बसें खटारा हो चुकी हैं। यह लंबे रूट के लिए मुफीद नहीं हैं। उन्होंने बताया कि 23 नई बसें आई हैं। उनको लंबे रूट पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें