राजकीय मेडिकल कॉलेज में देहदान का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते प्राचार्य डॉ.अरुण कुमार । स्रो
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के डीएम रोड के रहने वाले प्रेमचंद्र शर्मा (61) ने देहदान का संकल्प लिया है। एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकत्याज हुसैन व लैब टेक्नीशियन बॉडी इंजेक्टर प्रमोद कुमार ने देहदान का पंजीकरण कराकर संकल्प पत्र भरवाया। इस पर प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने प्रेमचंद्र शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. पारूल सक्सेना, डॉ. अदिति चौधरी, पुष्पेंद्र पाल, टिंकू कश्यप, अशोक कुमार, रूबी गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।