स्टाफ पर कार्रवाई की मांग
पीड़ित पति सूरज ने बताया कि उसके पहले से ही तीन बेटियां हैं। समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी नवजात बच्ची की जान चली गई। उसने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं घटना एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं और स्टाफ की तत्परता पर सवाल खड़े कर रही है।
इस मामले पर महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शोभा अग्रवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। घटना की जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।