फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गर्भवती की उपचार के दौरान मौत, हत्या का आरोप

Wed, 09 Oct 2024 05:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र में सोमवार को गर्भवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी एजाज हुसैन के बेटे नदीम ने दो साल पहले जनपद बरेली के थाना आंवला अंतर्गत गांव अमादनपुर निवासी अफसर अली की बेटी जेबा से प्रेम विवाह किया था। जेबा इस समय गर्भवती थी। उसे सोमवार को पेट में दर्ज हुआ तो परिजन उसे बदायूं के निजी अस्पताल में ले आए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले भी आ गए। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि बाद में समझौता होने के चलते पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें