फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामलीला मैदान में किशोरी से छेड़छाड़, युवक को पीटा

Wed, 09 Oct 2024 05:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रामलीला मैदान में एक किशोरी के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इस पर किशोरी के साथ आए लोगों ने युवक को पीट दिया। हंगामा होता देख मौके पर पुलिस व किशोरी के परिवार के लोग भी आ गए। माफी मांगने पर युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


गांधी मैदान में रामलीला का आयोजन चल रहा है। मंगलवार रात करीब आठ बजे शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी परिवार के साथ मेले में आई थी। शाम करीब आठ बजे मेले में घूम रहे युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी।
किशोरी ने शोर मचा दिया जिस पर साथ आई महिलाओं ने युवक को पकड़ लिया और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख मौके भीड़ इकठ्ठा हो गई। वहीं मेले में ड्यूटी कर रही पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। किशोरी के घर से भी लोग मौके पर आ गए। युवक ने माफी मांग ली। पुलिस ने तहरीर देने को कहा तो परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें