फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंगे शाह की मजार पर हिंदू बनते सज्जादानशीन

Wed, 20 Jan 2016 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक छह सज्जादानशीन बन चुके हैं हिंदू, माघ के पहले रविवार को होगी ठिलिया रस्म
विज्ञापन


रज्जू शाह से पहले अब तक नौ सज्जादनशीन हुए हैं, जिनमें अधिकांश हिंदू ही थे। इनमें दीना शाह, अज्जू शाह, खमानी शाह, भोला शाह और यतीन शाह हिंदू परिवारों से ताल्लुक रखते थे। बाद में उन लोगों ने इस दरगाह की सेवा की और गद्दीनशीन भी बने। इससे इस दरगाह पर मुस्लिमों के साथ हिंदू अकीदतमंदों का भी बड़ा वर्ग शामिल है। गूंगे शाह की दरगाह के सज्जादानशीन रज्जू शाह के मुताबिक उनका वास्तविक नाम राजकुमार चौहान था। वह दिल्ली के चाणक्यपुरी के इलाके में रहते थे। एयरफोर्स की स्कूली बस पर कर्मचारी थे, जबकि उनके पिता मदन चौहान भी एयरफोर्स में कार्यरत थे। पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर के थे। पहले वह दिल्ली की एक दरगाह में सेवा करते थे।
रज्जू शाह के मुताबिक एक दिन ख्वाब में उन्हें रमजानपुर की दरगाह पर खिदमत करने का आदेश मिला और वह यहां आ गए। यहां वह सज्जादानशीन मियां मंसूर शाह के चेले बन गए। मंसूर शाह के गुजरने के बाद गद्दी रज्जू शाह को सौंप दी गई। मान्यतानुसार यह गद्दी अविवाहित को दी जाती है।
विज्ञापन

अल्लाह के काम में दखल देने पर हुए थे गूंगे
कादरचौक। बुजुर्गों के अनुसार करीब दो शताब्दी पूर्व रमजानपुर में रेत के टीले के पास बाग में बारात ठहरी थी, जिसमें दूल्हा मर गया। तभी पास में टीले पर गूंहे शाह ने बारातियों को रोता देखकर दूल्हे को जिंदा कर दिया। इससे उनके बड़े भाई रेता शाह जो कादरगंज में रहते थे, वह भी पहुंचे हुए फकीर थे। उन्होंने गूंगे शाह से कहा कि तुमने अल्लाह के काम में दखल दिया है। आज से तुम बोल नहीं पाओगे। उन्होंने बोलना बंद कर दिया। तभी से लोग गूंगे शाह के नाम से पुकारने लगे।
विज्ञापन

माघ के पहले रविवार को होगी ठिलिया (गागर) रस्म
कादरचौक। मेला ठेकेदार प्रधान चुन्नू मियां ने बताया कि मेला करीब 200 वर्षों से लग रहा है। मेला ग्राम पंचायत और सज्जादानशीन द्वारा लगवाया जाता था। वर्ष 1959 से मेला वफ्फ बोर्ड की ओर से लगवाया जाने लगा है। मेला एक माह तक चलता है। इसकी शुरुआत हो चुकी है, 24 जनवरी को को ठिलिया गागर रस्म होगी। यह माघ के पहले रविवार को ही मनाई जाती है। मेला में दूरदराज के पशु व्यापारी भी पहुंच रहे है, जिनकी पूरी व्यवस्था कमेटी की ओर से की जाती है। मेला मे मनोरंजन के साधनों के साथ ही दुकानें भी सजने लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें