फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उर्स में मांगी मुल्क की तरक्की और अमन शांति की दुआ

विज्ञापन
उर्स के दौरान दुआ मांगते अकीतदमंद। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। हजरत सैय्यद अलाउद्दीन गुरदेजी रहमतुल्लाह का 448वां उर्स और 28वां जश्ने साबिर पाक कलियरी रहमतुल्लाह अलैह खानकाह चिश्तियां साबरिया चित्रांश नगर में आयोजित किया गया। उर्स की शुरुआत तिरंगा फहराकर की गई।
विज्ञापन

उर्स के पहले दिन अंजुमन गुलामाने चिश्तिया साबरिया सोसाइटी के अध्यक्ष सलीम अहमद ने अकीदतमंदों के साथ राष्ट्रीय गीत गाया। इसके बाद मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। उर्स में दिनभर अकीदतमंदों और जायरीन के आने का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने गुलपोशी और चादरपोशी कर दुआएं मांगीं। शुक्रवार को फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी व अस्र की नमाज के बाद चादर शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा। इस मौके पर असगर साबरी, सैय्यद सबरे आलम, बाबर साबरी, फय्याज, एहसान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें