बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री व कबड्डी का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में प्रत्युष, महिला वर्ग में छाया प्रथम रहीं। वहीं जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में बिल्सी की टीम ने जगत की टीम को हराया।
खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुष वर्ग की पांच और महिला वर्ग की तीन किलोमीटर की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें पुरुष वर्ग में प्रत्युष प्रथम, वीर सिंह द्वितीय और जयचंद तृतीय, महिला वर्ग में छाया प्रथम, रोशनी द्वितीय और शीलम तृतीय स्थान पर रहे।
जबकि शिवम, सागर, शगुन और खुशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा बालक वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ अजय ने प्रथम, प्रियांश ने द्वितीय, राजीव ने तृतीय, बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सुमित ने प्रथम, सूरज ने द्वितीय, गोविंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूनम ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और खुशबू ने तृतीय, 200 मीटर में पूनम ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय, मुस्कान ने तृतीय, 400 मीटर दौड़ में खुशबू ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय, कमलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें फाइनल मैच वॉरियर बिल्सी और बीबीपुर जगत के बीच खेला गया। जिसमें वॉरियर बिल्सी ने 16-8 से मैच अपने नाम किया।