फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पोस्टर प्रतियोगिता में प्रशंसा और अक्सा रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में अंधविश्वासों के विरुद्ध चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या, कार्यक्रम हुआ। भाषण, पोस्टर और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता भी कराई गई। पोस्टर प्रतियोगिता में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्रा प्रशंसा गुप्ता व नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अक्सा पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्रा इला पटेल प्रथम, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला के छात्र कृष्ण अवतार द्वितीय व केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्रा कृपा सैनी तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्रा प्रशंसा गुप्ता व नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अक्सा संयुक्त रूप से प्रथम आए।
नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा शीतल श्रीवास्तव द्वितीय, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा सबी मसरा व श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के रजत प्रजापति संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा आरती श्रीवास्तव प्रथम, राजाराम महिला इंटर कॉलेज की छात्रा वैष्णवी पटेल द्वितीय, विद्यावती वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा रचना व इसी कॉलेज की चांदनी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने पुरस्कृत व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब संभल के समन्वयक व चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या करने वाले राजू यादव ने प्रयोग प्रदर्शन के माध्यम से विभिन्न चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर निवेश पटेल, हरी बाबू सक्सेना, अरुण मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, हेमा मेहता, निर्मला, रिंकी, मोनिका सक्सेना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें