फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाकर किया प्रसाद का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित ओम शिव शक्ति मंदिर पर फाल्गुन माह के शनिवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बालाजी महाराज पर चोला चढ़़ाया। यहां सबसे पहले श्री बालाजी महाराज को गंगा जल से स्नान कराया गया। फिर राम नाम का जप करते हुए बाबा को चोला चढ़ाने का कार्य शुरू किया गया। फिर बाबा को चांदी के वर्क अर्पण कर श्रृंगार किया गया। भक्तों का कहना है कि जो भी व्यक्ति बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। उस पर बाबा की विशेष कृपा बनी रहती है। इस मौके पर हुनमान चालीसा का पाठ भी किया गया। बाद में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सौरभ देवल, जितेन्द्र शर्मा, मंयक गुप्ता, अभिषेक देवल, निशांत देवल, ऋतिक देवल, उदयराज कोहली, बंटी माथुर, अरविन्द माथुर, धीरज सागर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें