फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गुधनी के बलदेव धाम पर 51 जोड़ों ने किया रुद्राभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर 51 जोड़ों ने रुद्राभिषेक किया। इससे पहले शिव विवाह कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा पंडाल हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मंदिर के प्रधान मंहत महाराज ललितेश्वरानंद ने बताया कि जो शिवरात्रि के दिन पूरी रात जागकर भगवान के नाम का व्रत रख कर अभिषेक करते हैं। उनके जन्म-जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं। उनके परिवार में सुख समृद्धि धन-धान्य के भंडार भोले बाबा भर देते हैं। यह प्रथा आदि अनादि काल से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम ने भी भोलेनाथ का पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन किया था जो कि आज भी रामेश्वरम में मौजूद है। इस मौके पर लवकुमार शर्मा, सुशील उपाध्याय, सुमित कुमार, उज्जवल सोनी, विपनेष सिंह, संजीव मिश्रा, समक्ष गौड, शशिकान्त शर्मा आदि भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें