फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ठाकुरद्वारा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

विज्ञापन
कुंवरगांव में कलश यात्रा के दौरान शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
कुंवरगांव। नगर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में आठ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुरुआत रविवार को हुआ। कलश यात्रा के साथ इसका शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सेदारी की। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई।
विज्ञापन

कलश यात्रा के रास्ते में ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच भक्ति गीतों की गूंज रही। वापस मंदिर पहुंचने के बाद परिसर में कलश स्थापना के साथ ही आठ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरूआत हुई। पंडित विपिन कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पंचांग पूजन आदि कार्यक्रम संपन्न कराए। इस दौरान राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, एडवोकेट शैलेंद्र पाल सिंह, सोमेंद्र पाल सिंह, मुनेंद्र पाल सिंह, रविंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, पुत्तू लाल गुप्ता, अतर प्रताप सिंह, मंदिर पुजारी प्रेमपाल, मनोज आदि रहे। मंदिर प्रबंधक डा. जुगेंद्र पाल सिंह ने बताया सोमवार सुबह आठ बजे से मंदिर प्रांगण में ग्रह पूजन व हवन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें