पेंशनर्स संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार व महामंत्री संतोष कुमार। संवाद
बदायूं। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के महामंत्री बीके तिवारी ने प्रमोद कुमार मिश्रा को जिला संयोजक व अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने पेंशनर्स के हितों के लिए कार्य करने की बात कही। उनको जिला कार्य कार्यकारिणी गठित करने का भी अधिकार दिया गया है। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने संतोष कुमार शर्मा को महामंत्री घोषित किया है। कहा है कि जल्दी ही संस्थान की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। संवाद