बैठक में बंद खाते शुरू किए जाने की मांग
संगठन के प्रांतीय महामंत्री/मुख्य अतिथि सोहन पाल साहू ने कहा कि बिना संगठन के ग्राम प्रधानों की कोई समस्या हल होने वाली नहीं है। संगठन के माध्यम से प्रधान अपने अधिकार हासिल कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने उपस्थित प्रधानों से सुझाव मांगे। अधिकतर ने संगठन को मजबूत कर हक और अधिकारों की लड़ाई को तैयार रहने को कहा। कादरचौक ब्लाक अध्यक्ष प्रधान राजेश्वर सिंह उर्फ राजू कश्यप ने कहा कि कटरी क्षेत्र में प्रधानों की समस्याएं विकट हैं, वहां की परिस्थितियों को देख प्रधानों को मजबूती के साथ संगठन से जुड़कर खड़े होने की जरूरत है। इसके अलावा प्रधानों ने 20 लाख तक का बीमा कराए जाने और प्रधान की सुरक्षा संरक्षा के उपाय के लिए भी सुझाव दिए। नए प्रधानों के बंद खातों को खुलवाए जाने की मांग भी उठाई गई।
इस मौके पर बफाती मियां, प्रेम पाल सिंह पटेल, माधव राम प्रेमी, अनिल भारद्वाज आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा मनीष गुप्ता, गिरीश पाल सिंह, अनिल द्विवेदी, पंकज मिश्रा, चिरौंजी लाल, सुशील कुमार, ओम पाल सिंह तोमर, दिनेश यादव, आशिक अली, भानु प्रताप शाक्य, वीरपाल, नन्हेंलाल, रावेंद्र सिंह, नरसिंह पाल, अहिवरन आदि शामिल रहे।