फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना: इस जिले में कच्चे घर में नहीं रहेंगे 635 लोग, सरकार देगी पक्का मकान

Mon, 31 Mar 2025 06:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में 28 हजार लोगों ने पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन जांच में सिर्फ 635 लोग ही पात्र पाए गए हैं। इनके आवास स्वीकृत हो गए हैं। 
विज्ञापन
आवास योजना के लिए चिन्हित घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया गया है। जिले स्तर पर अब तक हुई आवेदनों की जांच में 635 लोगों के आवास स्वीकृत हो गए हैं। यह लोग अभी तक कच्चे मकान में रह रहे या फिर सिर्फ जमीन है। अब सरकार इन्हें पक्की छत देगी। जल्द ही इन लोगों को किस्त जारी होगी। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत दिसंबर से अभी तक जिलेभर में 28 हजार लोगों ने आवेदन किया है। इन आवेदनों की जांच डूडा विभाग की ओर से कराई जा रही है। 20 मार्च तक की हुई जांच में 635 लोग पात्र पाए गए हैं। यह लोग अभी तक कच्चे मकान में रह रहे या फिर सिर्फ जमीन है। सरकार की इस योजना से इन लोगों को पक्की छत बनवाकर पक्के घर का मालिक बनाएगी। वहीं, योजना के तहत तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये पात्र व्यक्ति के खाते में पहुंचाए जाएंगे। उम्मीद है कि जल्द ही इनके खातों में धनराशि भेज दी जाएगी।

योजना की यह है पात्रता 

  • आवेदक ने घर खरीदने के लिए किसी तरह की सरकारी छूट न ली हो
  • आवेदक ने पहले किसी वित्तीय संस्थान से आवास के लिए कर्ज न लिया हो।
  • परिवार की सालाना आय 18 लाख रुपये से ज्यादा न हो। 
  • परिवार के किसी सदस्य के नाम पर कोई घर न होने पर उसको इस योजना का लाभ दिया जाएगा
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मृतकों के आश्रित से होगी रिकवरी
पीएम आवास योजना 1.0 में जिले में 50 ऐसे पात्र हैं। जिन्हें धनराशि मिलने के बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद से मकान  नहीं बन पाया। इन लोगों के आश्रित से डूड विभाग धनराशि की रिकवरी करेगा। जबकि 65 लोग हैं। जिन्हें तीन नोटिस दी गई, तब उन्होंने काम शुरू कराया। जबकि 35 पात्रों का पता नहीं चल पा रहा है। इन लोगों ने दो किस्त भी ले ली हैं।

अब तक 17412 लोग बनवा चुके हैं आवास
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 की शुरुआत 2017 में हुई थी। तब से लेकर सितंबर तक 17,812 आवास बनाने का लक्ष्य आया था। इसमें से अभी तक 17,412 लोगों को सरकार की ओर से पक्के आवास बना दिए गए हैं। बचे हुए 394 में से 199 ऐसे हैं, जिन्होंने निर्माण शुरू नहीं किया। डूडा की ओर से इन लोगों को तीन बार नोटिस भी जारी की गई है। अब विभाग फिर से इन्हें नोटिस देने की तैयारी में है। 

पीएम आवास योजना के तहत अभी तक 17418 लोगों को अपनी छत मिल चुकी है। अब आवास योजना 2.0 में लोग आवेदन कर रहे हैं। इनकी जांच करवाई जा रही है। 20 मार्च तक हुई जांच में 635 लोग पात्र पाए गए हैं। अभी और आवेदनों की जांच चल रही है। सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके। - कल्पना जायसवाल, प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें