बिल्सी। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा 2026 के तहत छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।
प्रधानाचार्या सुमन रानी ने बताया कि इंटरमीडिएट कक्षा की 28 जनवरी को भौतिक विज्ञान, 30 जनवरी को रसायन विज्ञान और 31 जनवरी को गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय परिसर में संपन्न होंगी।
उन्होंने बताया कि सभी छात्राओं को निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक सामग्री के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाचार्या ने यह भी कहा कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से कराई जाएंगी, इसके लिए शिक्षिकाओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। छात्राओं से अपील की गई है कि वे परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय से विद्यालय पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवाद