फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
प्रयोगात्मक परिक्षा देती परिक्षा​र्थी। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। प्रथम चरण में एक फरवरी तक यह परीक्षाएं संचालित होंगी। पहले दिन शहर के श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सेक्टर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की मौजूदगी में प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। इसके अलावा केशरी सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में 28 जनवरी को रसायन विज्ञान, 29 को जीव विज्ञान, 30 को गृहविज्ञान, 31 को भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

अलापुर। नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज अलापुर में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा 29 जनवरी और भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 जनवरी को होगी। जानकारी प्रधानाचार्य योगेश चंद्र त्रिपाठी ने दी।
वजीरगंज। नत्थूलाल सेवक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सरजू तिवारी के अनुसार विद्यालय में इंटर की रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 28 तथा 29 जनवरी को एवं भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 जनवरी को सुबह नौ बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें