राजकीय महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान परिषद की कार्यकारिणी में चुने गए पदाधिकारी।स्रोत-संस्था
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुए कार्यकारिणी गठन समारोह में चुनाव अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने अध्यक्ष पद पर 54 मत प्राप्त करने वाली प्राची मिश्रा को अध्यक्ष तथा 50 मत प्राप्त करने वाले राजू कुमार को महामंत्री घोषित किया।
उपाध्यक्ष के दो पदों पर अर्पित कुमार सिंह और दिशा मिश्रा ने विजय प्राप्त की। संयुक्त मंत्री के दो पदों पर आदित्य मौर्य और मयंक यादव विजयी रहे। प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के साथ अनुशासन व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ.संजय कुमार, डॉ. सचिन राघव, डॉ. प्रेमचंद चौधरी आदि ने सहयोग प्रदान किया।संवाद