फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रवक्ता व सहायक अध्यापक बने बाह्य केंद्र व्यवस्थापक

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापकों के रूप में उसी कॉलेज के प्रधानाचार्य किए तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा के चलते सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए है। साथ ही सभी केंद्रों पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती भी की गई है। बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में प्रवक्ता और सहायक अध्यापक तैनात रहेंगे।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है, ताकि परीक्षा के दौरान कहीं भी कमी न रह जाए। इसके तहत बोर्ड कार्यालय के निर्देश पर सभी केंद्रों पर एक-एक केंद्र व्यवस्थापक को तैनात किया गया है, जो उसी विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं। इसी क्रम में उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में भी शिक्षकों को तैनात किया है, जिसमें प्रवक्ता से लेकर अधिकतर सहायक अध्यापक शामिल हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने सभी केंद्र व बाह्य व्यवस्थापकों को आवंटित परीक्षा केंद्राें पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यह देख लिया जाए कि वायस रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरे सही काम कर रहे हैं या नहीं। इसी तरह कैमरों की डीवीआर में 30 दिन की रिकॉर्डिंग होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने निर्देशित किया है कि जिनकी ड्यूटी केंद्र व्यवस्थापक व बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में लगाई गई है, अगर उनके बच्चे (पाल्य) उन्हीं केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं तो वह पहले अवगत करा दें, साथ ही वहां पदभार ग्रहण न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें