फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परशुराम चौक पर डाल गिरने से 50 घरों की बिजली रही गुल

विज्ञापन
पेंड़ हटने के लाइन ठीक करते लाइनमैन। संवाद - फोटो : file photo
विज्ञापन
बदायूं। परशुराम चौक के पास मंदिर परिसर में खड़े पीपल की डाल सोमवार रात 10:30 बजे गिरने से क्षेत्र के 50 से अधिक घरों और दुकानों की मंगलवार दोपहर तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने रात में ही शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वन विभाग की टीम सुबह तक डाल हटाने नहीं पहुंची। इस कारण विद्युत निगम की टीम की ओर से लाइन को ठीक नहीं किया जा सका। डाल गिरने के कारण मार्ग की एक साइड बंद रही। सभी वाहन एक साइड से होकर निकलते रहे। सोमवार रात से मंगलवार पूर्वाह्न तक लोग वन विभाग के अधिकारियों को फोन करते रहे, बावजूद इसके दोपहर 12 बजे तक सड़क से डाल नहीं हटाई गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रातभर बिजली न होने से इनवर्टर भी जवाब दे गए थे। पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। अपराह्न करीब एक बजे वन विभाग की टीम ने पहुंचकर डाल हटाई, तब विद्युत निगम के कर्मचारियों ने लाइन दुरुस्त कर शाम करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल की। वहीं, डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि यह नगर पालिका क्षेत्र का मामला था। सूचना मिलने के बाद डाल को लाइन से हटवा दिया गया था।
विज्ञापन


परशुराम चौक के पास पेड़ की डाल लाइन पर गिरने से तार टूट गए थे। बिना डाल हटाए आपूर्ति शुरू नहीं हो सकती थी। इसको देखते हुए कई घरों की लाइन दूसरी तरफ से शुरू करवा दी गई थी। दोपहर बाद डाल हटने के बाद लाइन को ठीक कराया गया। - नीरज, अधिशासी अभियंता, प्रथम

पेंड़ हटने के लाइन ठीक करते लाइनमैन। संवाद- फोटो : file photo

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें