फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई से तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित बिजली के तारों पर फैली बेल। संवाद
विज्ञापन
- जिला अस्पताल रोड और डीएम रोड पर कराई गई पेड़ों की छंटाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला अस्पताल रोड और डीएम रोड पर सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई के चलते शहर में करीब तीन घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को गर्मी में काफी परेशानी हुई।
पावर कॉरपोरेशन की ओर से रविवार दोपहर करीब 12 बजे से तीन बजे तक लाइन से छूने वाले पेड़ों की छंटाई का अभियान चलाया गया। विभागीय अफसरों ने बताया कि जिला अस्पताल रोड और डीएम रोड पर सड़क किनारे खड़े पेड़ों की वजह से आए दिन तारों में स्पार्किंग हो रही थी। इससे बिजली व्यवस्था प्रभावित हो जाती थी। रविवार को तीन घंटे का शटडाउन लेकर तारों से छू रहे पेड़ों की डालें कटवाई गईं। इस दौरान वन विभाग, जिला अस्पताल और डीएम रोड के आसपास के इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे लोग गर्मी में और ज्यादा बेहाल हो गए। खासकर जिला अस्पताल के मरीजों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। तीन घंटे तक अस्पताल में पंखा आदि नहीं चले। बिजली न होने के कारण तीमारदार जिला अस्पताल परिसर में घूमते नजर आए। शाम तीन बजे सप्लाई शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग रोड और डीएम रोड पर सड़क किनारे खड़े पेड़ों से लाइन स्पर्श हो रही थी। इससे विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा जा रही थी। इसी कारण रविवार को दोपहर के समय तीन घंटे तक पेड़ों की छंटाई कराई गई। उस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई थी, जो तीन बजे बहाल कर दी गई। - अतुल कुमार, सहायक अभियंता पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें