फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है सांप्रदायिक विष को खत्म

विज्ञापन
म्यांऊ ब्लाक के संजरपुर में कांग्रेस की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह। संवाद
विज्ञापन
- ब्लॉक म्याऊं के न्याय पंचायत संजरपुर में कांग्रेस नेताओं ने रखे अपने विचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। ब्लॉक म्याऊं के न्याय पंचायत संजरपुर में कांग्रेस की न्याय पंचायत स्तरीय बैठक हुई।
मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ने कहा कि आज देश में जो माहौल चल रहा है, उसको समाप्त करने और सांप्रदायिकता के विष को समाप्त करने वाली केवल कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है।
विशिष्ट अतिथि ने कहा की आज बालासोर में इतनी भयंकर घटना हुई है। इस घटना की जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है। जब कांग्रेस की सरकार थी और स्वर्गीय कमलापति त्रिपाठी रेलमंत्री थे, उस समय एक ट्रेन एक्सीडेंट हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने तुरंत अपने पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज हम आपके बीच में राहुल गांधी का संदेश लेकर आए हैं। उनका संदेश है कि भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो। आज इसी संदेश को हर घर तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के अंत में रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों की शांति के लिए दौ मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर इगलास हुसैन, मोहसिन, अरविंद यादव, सतपाल सिंह यादव ,नत्थू सिंह, रामनिवास, शिव सिंह, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें