फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 36 घंटे बाद लौटी बिजली, फिर ट्रिपिंग ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। विद्युत उपकेंद्र परिसर में जलभराव होने से शुक्रवार रात आठ बजे से बंद आपूर्ति करीब 36 घंटे के ब्लैक आउट के बाद रविवार सुबह आठ बजे सुचारू हो सकी। इसके बाद ट्रिपिंग होने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा से एक दर्जन से अधिक जगहों पर पेड़ों की टहनियां तारों पर गिर गईं। बारिश थमने पर कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर टहनियां हटाईं। रेलवे स्टेशन के पास पेड़ गिरने से सबसे अधिक नुकसान हुआ, वहां दोपहर तक आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आते ही लोगों ने पेयजल की व्यवस्था शुरू की। ओवरलोडिंग से दिनभर ट्रिपिंग होती रही। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि जलभराव कम होने पर ही आपूर्ति शुरू की गई है।

बारिश भरपूर, फिर भी हलक सूखा
भारी बारिश से सड़कें-गलियां जलमग्न रहीं, नालियां चोक हो गईं, फिर भी लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ा। साहूकारा मोहल्ले के हरीओम ने बताया कि बिजली न होने से सबमर्सिबल शोपीस बन गए। हैंडपंपों से पानी लेना पड़ा। खराब पड़े हैंडपंपों वाले इलाकों में दिक्कत और बढ़ गई।
विज्ञापन


18 घंटे बाद शुरू हो सकी उसावां कस्बे की बिजली आपूर्ति

उसावां। माधुरी नगला फीडर की 11 केवीए लाइन पर माधुरी नगला के पास पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जलालाबाद फीडर का खंभा नबीगंज इंटर कॉलेज के पास और गूरा फीडर का खंभा गूरा रोड पर मिट्टी कटने से उखड़कर गिर गया। लाइनमैन क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। नगर पंचायत गेट के सामने 630 केवीए ट्रांसफॉर्मर, होली चौक के पास केबल खराबी और 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज में पानी भरने से फॉल्ट आया था।
इसके कारण कस्बे में टाउन फीडर की आपूर्ति शनिवार शाम 4 बजे से बंद थी। तीन लाइनमैनों ने बारिश में भीगते हुए फॉल्ट ठीक किया, जिसके बाद रविवार सुबह 10 बजे कस्बे की आपूर्ति बहाल हो सकी और उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। एक्सईएन नागेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे की आपूर्ति शुरू हो गई है, देहात में कार्य जारी है, जल्द ही बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें