फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पावर प्ले पैंथर की चार विकेट से जीत

विज्ञापन
एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत एसोसिएशन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जीएस हीरो पांचवीं जूनियर प्रीमियर लीग के तहत शुक्रवार को एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर सब जूनियर टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच में जूनियर हंटर और पावर प्ले पैंथर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें पावर प्ले पैंथर टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर जूनियर हंटर के कप्तान समर्थ प्रताप सिंह ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। समर्थ प्रताप ने 38 रन, विदित ने 21 रन और आयुष ने 11 रन का योगदान दिया। पावर प्ले पैंथर के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा।
आयुष कुमार ने तीन विकेट, आशुतोष शर्मा व सार्थक ने दो-दो विकेट, जबकि रिंकू सिंह और देव गुप्ता को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर प्ले पैंथर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। टीम ने 156 रन छह विकेट पर बनाते हुए मैच चार विकेट से जीत लिया। टीम के नायक आशुतोष शर्मा रहे, जिन्होंने नाबाद 76 रन बनाए और अपनी पारी में 10 चौके जड़े।
विज्ञापन

यथार्थ वैश्य ने 23 रन और आयुष कुमार ने 10 रन का योगदान दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आशुतोष शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जूनियर हंटर की ओर से आयुष सिकरवार और मोहित को दो-दो विकेट मिले, जबकि आरव सूर्यवंशी ने एक विकेट हासिल किया। संगठन के सचिव संतोष शर्मा ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में आठ से 14 वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि रविवार को जीएस हीरो टी-20 का फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह एसके मैदान पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना, रविंद्र मोहन, अमरीश गोयल, शिवकुमार, सौरभ शर्मा, ओमवीर यादव, सोनिया सूर्यवंशी, बलवीर सिंह, अभिषेक, यशपाल मौजूद रहे। मैच की अंपायरिंग छोटू ने की और स्कोरिंग विशाल राजपूत ने संभाली।

एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें