फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बिजली कटौती से लोगों का बढ़ रहा गुस्सा

Thu, 14 Apr 2016 11:13 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई सांसद धर्मेंद्र यादव की कर्मभूमि होने के साथ ही बदायूं को तीन दर्जा राज्यमंत्री प्राप्त होने का तमगा भी मिला हुआ है। इस लिहाज से बरेली मंडल में सबसे अधिक तरजीह बदायूं को दी जाती है। इसका आउटपुट भी बदायूं वासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद और जिले के सभी ब्लाक प्रमुख पदों पर जिताकर दिया है, लेकिन वीआईपी जिले की बिजली सप्लाई व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात्रिकालीन कटौती होने से लोगों में आक्रोश भी बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

प्रदेश शासन से शहरी क्षेत्रों में 20 घंटे और देहात क्षेत्रों 15 घंटे बिजली देने के निर्देश दिए हैं, जबकि शहर में 10 से 12 और देहात क्षेत्रों में आठ से 10 घंटे बिजली सप्लाई मिल पा रही है। इसे लेकर किसान संगठनों और शहर के लोगों ने जिलास्तरीय अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन नतीजा सिफर रहा। गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही बिजली कटौती में भी तेजी आने लगी है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चालू बिजली शेड्यूल से पहले लोगों की नींद खराब है। मध्य रात्रि के दौरान आपातकालीन कटौती होने से लोगों की नींद उड़ रही है।  
-----
कुछ इलाकों में रात में दो घंटे मिली बिजली
बदायूं। शहर की आदर्शनगर कालोनी क्षेत्र में बुधवार रात को केवल दो घंटे ही बिजली सप्लाई मिल सकी। बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे लाइट जाने के बाद सुबह छह बजे बिजली सप्लाई शुरू हुई। रात भर बिजली कटौती होने से कालोनी वासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

------
बिजली सप्लाई जिला मुख्यालय में 15 घंटे दिए जाने का शेड्यूल है। बावजूद इसके सप्लाई 18 से 20 घंटे के करीब दी जा रही है। गर्मी में लोड बढ़ने की वजह से फॉल्ट हो रहे हैं। राजस्व के अनुसार ही बिजली सप्लाई दी जा रही है। राजस्व बढ़ेगा, तो बिजली सप्लाई बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन

-अतुल अग्रवाल, नोडल ऑफिसर, विद्युत विभाग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें