फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में फुंका एक्सईएन का पुतला

Fri, 14 Aug 2015 09:29 PM IST
बिल्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो माह से चल रही रात्रिकालीन बिजली कटौती को लेकर लोगों ने नगर के मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। थाना मोड़ पर बिजली विभाग के एक्सईएन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला फुंका। शीघ्र कटौती बंद न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इकरार अहमद ने कहा कि पिछले दो माह से भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं बिल्सी नगर क्षेत्र को रात्रि के तीन बजे से बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिससे लोग ऐसी गर्मी में चैन से सो भी नहीं पा रहे है। धनौली के पूर्व प्रधान इरशाद मलिक ने कहा कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की बिजली विभाग काफी लंबे से उपेक्षा करता चला आ रहा है। अन्य विधानसभा एवं नगरों को पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने भेदभाव समाप्त करने की मांग की।
इससे पहले लोगों ने बाजार में जोरदार जुलूस निकालकर नगर के थाना मोड़ पर अधिशासी अभियंता का पुतला फुंका। इस मौके पर रिजवान मलिक, नईम, सरफराज, गुड्डू भाई, मुनीश, सोहिल, अकबर, दीपक, अजय, विनीत, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें