फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के  विरोध में प्रदर्शन

Sat, 04 Jun 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलापुर में तीन-चार घंटे ही मिल पा रही बिजली
विज्ञापन

 लंबे समये से कस्बे में तीन-चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसमें भी बीच में कटौती होना आम बात बन गई है। इससे गुस्साए नागरिकों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने डीएम से मांग की है कि उन्हें शेड्यूल के हिसाब से बिजली अपूर्ति दी जाए।
विज्ञापन

शरीर झुलसाने वाली गर्मी में की जा रही अंधाधुंध कटौती से गुस्साए लोगों ने शनिवार को विरोध प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पूर्व से नगर क्षेत्र को 16घंटे बिजली मिल रही थी, लेकिन विगत कुछ दिनों से बिजली सप्लाई का यह हाल है कि 24 में मात्र तीन से चार घंटे बिजली मिल पा रही है। उसमें भी लोकल फाल्ट के चलते करीब एक घंटे बिजली काट दी जाती है। ऐसे में सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। घरों में फ्रिज और कूलर शोपीस बनकर रह गए। गर्मी से बेहाल लोगों रातें जागकर काटनी पड़ रही हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें