भीषण गर्मी में पारा चढ़ता जा रहा है। देहात क्षेत्र में बिजली की कटौती भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में जनता का बुरा हाल है। कई दिनों से चल रही बिजली की आंख मिचौली से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। बिजली के अभाव में मच्छर उन्हें चैन से सोने भी नहीं दे रहे।
गांव गुधनी निवासी आचार्य संजीव रूप ने बताया कि गांव गुधनी, खौसारा, बांसबरोलिया, परोली, वहेटा गुसाई, दिधौनी, नाई पिंडरी, सतेती, पहाड़पुर, हैवतपुर, रमनगला, सीतापुर, अंतपुर, भतरी गोवर्धनपुर समेत क्षेत्र दर्जनों गांवों में बिजली कटौती और भी बुराहाल है। यहां लोगों को 24 घंटों में से एक-दो घंटे ही बिजली नसीब हो पा रही है। पूरी-पूरी रात बिजली गुल रहती है। दिन में भी बिजली की कई बार ट्रिपिंग होती रहती है।
लोगों का कना है कि बिजली नियमित न मिल पाने के कारण यहां के उद्योग धंधों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं। लोगों ने डीएम से शीघ्र बिजली कटौती को बंद किए जाने की मांग की हैं।