फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में दस नए कनेक्शन दिए, डेढ़ लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजली विभाग की टीम ने क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में चेकिंग की। इस दौरान 10 लोगों को नए कनेक्शन दिए। नौ घरेलू कनेक्शनों को कॉमर्शियल में बदला गया। डेढ़ लाख रुपये का राजस्व भी वसूला गया।
विज्ञापन

एसडीओ अवनीत प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग टीम ने अंबियापुर में कई घरों में घरेलू कनेक्शन चेक किया। पाया कि लोग घरेलू कनेक्शन से दुकानों में बिजली जला रहे हैं। इनके कनेक्शन कॉमर्शियल में बदले गए। टीम ने क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द, जरसैनी, बांसबरौलिया, बैरमई बुजुर्ग में भी चेकिंग की। यहां कटिया डालकर बिजली जला रहे दस लोगों को नए कनेक्शन दिए गए। दो आटा चक्की का लोड बढ़ाया गया।
विज्ञापन

टीम में दातागंज के एसडीओ कृष्ण कुमार, जेई अलापुर नैनपाल सिंह, समरेर के रामेश्वर दयाल, नागरझूना के विनोद कुमार एवं बिल्सी के सीके पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें