फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मीटरों में खामियों का भी होगा निस्तारण

Wed, 28 Jan 2015 06:46 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने के लिए अफसरों की मौजूदगी में चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार में उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत महसूस हुई। एसडीओ के साथ कर्मचारियों ने मीटर में खामियों की शिकायतों पर भी मौके पर पहुंचकर गौर किया। मीटर संबंधी उन्हीं शिकायतों को निस्तारण उन्हें प्राथमिकता में शामिल किया गया है जो उपकेंद्र पर पहले से दर्ज है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के परीक्षण अनुभाग के अधिशासी अभियंता रामदास और स्थानीय उपकेंद्र एसडीओ छैलबिहारी मंगलवार को पूर्वाह्न में टीम के साथ चेकिंग अभियान पर निकले तो कई उपभोक्ताओं ने मीटरों में खामियों की शिकायतें कीं। कुछेक ने तो उन्हें यह भी बताया कि मीटर ठीक कराने के लिए वह उपकेंद्र पर शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं लेकिन मीटर ठीक करने से पहले ही चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। अफसरों ने ऐसे उपभोक्ताओं ऑन रिकार्ड शिकायतों का भी अधीनस्थों के जरिए पता कराया।
पहले दिन चेकिंग के दौरान स्टेशन रोड पर मीटर संबंधी शिकायतों का निस्तारण भी किया। एसडीओ ने बताया कि अफसर भी उपभोक्ताओं की दिक्कत को समझते हैं। चेकिंग हालांकि पूरे दिन चली लेकिन शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को साहूकारा और बाजारकलां मोहल्ले में उपभोक्ताओं ने चेकिंग पर सवाल उठाते हुए अफसरों का विरोध किया था। गुस्साए उपभोक्ताओं ने हंगामा कर उन्हें खदेड़ दिया था। कोतवाली पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें