फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़कों के गड्ढे बन रहे हादसों की वजह, रोज चोटिल हो रहे राहगीर

Tue, 04 Aug 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
रोडवजे बस स्टैंड की ओर जाना वाला क्षतिग्रस्त रोड। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर की सड़कों की हालत लगातार बिगड़ रही है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे अब राहगीरों के लिए परेशानी ही नहीं, बल्कि हादसों का कारण भी बन रहे हैं। रोडवेज मार्ग, वन विभाग रोड, जोगीपुरा, शिवपुरम मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। रोज दोपहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा चालक गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में परशुराम चौक से रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड होते हुए भामाशाह चौक को जाने वाले मार्ग पर गड्ढों का आकार बढ़ रहा है। हालात यह है कि परशुराम चौक से रोडवेज बस स्टैंड के पास कई स्थानों पर गिट्टी बाहर निकल आई। कहीं-कहीं सड़क धंस गई। सबसे अधिक परेशानी सुबह और शाम के समय होती है, जब वाहनों का दबाव अधिक रहता है। गड्ढों का अंदाजा न लग पाने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वन विभाग रोड और गांधी ग्राउंड से शिवपुरम रोड के हालत अत्यंत खराब हैं।
रोडवेज के पास रहने वाले सुरेश सिंह ने बताया कि सड़क पर इतने गड्ढे हो चुके हैं कि वाहन निकालना मुश्किल हो गया है। शिवपुरम निवासी सोहन शर्मा का कहा कि बारिश के बाद सड़क और भी खतरनाक हो गई है। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती। बच्चों और बुजुर्गों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

-
शिवपुरम में सड़क का अस्तित्व ही हुआ समाप्त
- शहर में जिला और महिला अस्पताल के बीच से शिवपुरम को जाने वाला रोड बेहद खराब है। यह रोड बदायूं-उझानी रोड पर गांधी नगर पर निकलता है। करीब डेढ़ किलोमीटर के इस रोड के हालात काफी खराब हैं। कई जगहों पर रोड का अस्तित्व पूरी तरह से समाप्त हो गया है।
-
वर्जन-
- जहां पर गड्ढे ज्यादा गहरे हैं। वहां पर भरवाया जा रहा है, बाकी सड़कों पर काम बारिश के बाद में कराया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
-विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ

रोडवजे बस स्टैंड की ओर जाना वाला क्षतिग्रस्त रोड। संवाद

रोडवजे बस स्टैंड की ओर जाना वाला क्षतिग्रस्त रोड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें