फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिल्ली हाईवे पर गड्ढे, गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर

विज्ञापन
उझानी में हाईवे पर गड्ढे दिखाते इलाके के लोग। संवाद
विज्ञापन
उझानी। दिल्ली हाईवे पर आंबेडकर चौराहे के पास सड़क में गड्ढों ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। आसपास के दुकानदारों ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्हें गड्ढों की वजह से बड़े हादसे का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

आंबेडकर चौराहे के नजदीक सड़क को गड्ढामुक्त कराने के लिए इलाके के दुकानदारों ने पिछले महीने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से शिकायत की थी। दुकानदार शिवकुमार, भुवनेश शर्मा, अनुज, श्याम शर्मा और लोकेश ठाकुर ने बताया कि बारिश के दिनों में राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई थी। गड्ढों में पानी भर जाने के बाद वाहन चालकों को क्षतिग्रस्त सड़क का अहसास भी नहीं हो पाता। वाहनों की रफ्तार के साथ पानी के छपाके दुकानों के अंदर तक पहुंच जाते हैं। शिकायत के बाद भी अफसरों ने गौर नहीं किया तो दुकानदारों ने खुद ही बजरी- सीमेंट का मिश्रण गड्ढों में भर दिया, लेकिन वह ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाया। हाईवे से जुड़े बाइपास पर आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के पास भी गड्ढे हो गए हैं। बता दें कि बदायूं से दिल्ली के लिए इसी हाईवे और बाइपास से होकर रोडवेज बसों और निजी वाहनों की सर्वाधिक आवाजाही रहती है। बाइपास बरेली- मथुरा हाईवे को जोड़ता है।
-

ठेकेदार ने कराई क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत
- पिछले दिनों बारिश के दौरान कादरचौक क्षेत्र के गांव बमनौसी में नवनिर्मित नाला ढह गया था। भाकियू चढूनी गुट के नेता सत्यवीर सिंह ने इसकी शिकायत डीएम को भेज दी थी। तीसरे दिन ही ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर नाले पर गौर किया। रविवार शाम तक नाले की मरम्मत का काम पूरा कर दिया गया। भाकियू नेता ने बताया कि नाला निर्माण पिछले सप्ताह ही हुआ था। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें