(24 बीडीएन-35)सड़क पर लगा वाहनो का जाम।संवाद
वजीरगंज। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव रहेड़िया के पास कोल्ड स्टोरेज के बाहर खड़ीं आलू की ट्रालियों की बोरी गन्ना लेकर जा रही ट्राॅली में फंस गई। इससे बोरियां हाईवे पर गिर गईं, इससे हाईवे पर दोनों ओर करीब दो किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने आलू लदी ट्रालियों को हटवाकर जाम खुलवाया।
शुक्रवार को शाम सात बजे रहेड़िया गांव के पास कोल्ड स्टोरेज में आलू डालने के लिए पहुंचे किसानों की ट्रालियां रोड किनारे खड़ीं थीं। इससे जाम के हालात बनने लगे थे। इस दौरान बिसौली की ओर गन्ना लदी ट्राॅली जा रही थी। गन्ने की चपेट में एक ट्राॅली में लदी बोरियां आ गईं और फंसकर नीचे जा गिरीं। इससे हाईवे पर आलू फैल गए। गन्ना लदी ट्राॅली भी वहीं फंस गई। इससे दोनों ओर जाम लग गया। संवाद