डाक अधीक्षक आरबी मिश्रा ने सभी डाकपालों को ग्राहकों के प्रति मधुर व्यवहार करनें का निर्देश दिया। इस मौके पर सभी डाकपालों को सुकन्या खातों के प्रति ग्राहकों में जागरूकता लाने के आदेश दिए गए। परिवाद निरीक्षक रामाशीष कुमार ने पूरे मण्डल को जिओ टैगिंग से जोडने पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक कृष्ण चंद्र, नरेन्द्र कुमार, निरीक्षक लक्ष्मन सिंह, जन संपर्क अधिकारी जीएन मिश्रा, कार्यालय सहायक अनिल यादव समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।