बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंडोला का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंडोला में दो युवकों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल खराब कर दिया। इसका विरोध करने पर दोनों युवकों ने गांव के शिवम शर्मा को धमकी दी। आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले उसके साथ गालीगलौज की, फिर उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी दी। पुलिस ने शिवम शर्मा की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
ग्राम सैंडोला निवासी शिवम शर्मा के मुताबिक उसके गांव के राजा बाबू और आदित्य नारायण कई दिन से फेसबुक पर जातिगत आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहे थे। जब उन्होंने आरोपियों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ गालीगलाैज की। कहा कि वे ऐसे ही पोस्ट डालेंगे। अगर विरोध किया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा देंगे।
आरोपियों ने उसे परिवार की महिलाओं के संबंध में भी फेसबुक पर पोस्ट डालने की धमकी दी। शिवम का कहना है कि दोनों आरोपियों ने अलग-अलग पोस्ट डालीं। शिवम का कहना है कि वह भक्त परशुराम संगठन के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की। शिवम की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने मामले की जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।