फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट से मतदान कर रहे मतदान कार्मिक

Mon, 06 Feb 2017 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल पर की गई व्यवस्था 
 मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहता है, इसलिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। मतदान कार्मिक की ड्यूटी करने वाले जिले के मतदाताओं के मताधिकार का प्रयोग कराने के लिए भी व्यवस्था की गई। राजकीय डिग्री कॉलेज में चल रहे मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण के साथ ही वहां प्रत्येक विधानसभावार छह काउंटर लगाए गए, जिन पर मतदान कार्मिक मतदान कर रहे हैं। 
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगे करीब 1600 मतदान कार्मिकों का रोजाना प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें पांच सौ के करीब मतदान कार्मिक ऐसे होते हैं, जो जिले के ही निवासी हैं। ये मतदान कार्मिक पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कर रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ अच्छेलाल सिंह यादव ने बताया कि प्रशिक्षण में आने वाले ऐसे मतदान कार्मिक जो, बदायूं के मतदाता भी हैं। वह द्वितीय प्रशिक्षण में आने पर नियुक्ति आदेश पत्र और निर्वाचन आयोग की ओर से मान्य पहचान पत्र को साथ लेकर आएं। साथ ही प्रारूप 12 भरकर मतदान जरूर करें। उन्होंने कहा कि काफी संख्या में मतदान कार्मिक पोस्टल बैलट के जरिए मतदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें