बदायूं। संभल की जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा और अजमेर शरीफ की दरगाह पर कोर्ट में किए गए वाद दायर को लेकर दातागंज के एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। जैसे ही पोस्ट वायरल हुई तो हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी युवक आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक गौरव बिश्नोई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद