फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गल्ला मंडी में मक्का की बोरियों में दबा पल्लेदार

सार

बिल्सी की गल्ला मंडी में लघुशंका कर रहे पल्लेदार भगवानदास के ऊपर मक्का से भरी बोरियां गिर गईं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शौचालयों की कमी को लेकर मजदूरों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्सी। स्थानीय गल्ला मंडी समिति में लघुशंका कर रहे एक पल्लेदार के ऊपर अनाज से भरी बोरियों का चट्टा गिर गया। इससे पल्लेदार उसके नीचे दब गया। पल्लेदार की चीख पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे अन्य पल्लेदार बचाने के लिए दौड़ पड़े और एक घंटे की मशक्कत के बाद पल्लेदार को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पल्लेदार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की दोपहर के समय तहसील क्षेत्र के गांव रफीनगर निवासी भगवानदास पुत्र प्रीतम सिंह मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। आज भी वह यहां काम कर रहा था। तभी वह लघुशंका करने के लिए गया। इसी दौरान मक्का से भरी बोरियां उनके ऊपर गिर गई। उसकी चीख पुकार सुनकर पास में काम कर रहे पल्लेदार दौड़ पड़े और उन्होंने भगवान दास को एक घंटे की मशक्कत के बाद बोरियों को हटाकर बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
यहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंडी परिसर में लेबर का काम करने वाले लोगों का आरोप है मंडी समिति में बने शौचालयों को किराए पर उठा दिया गया। जिससे यहां आने वाले किसानों और लेबर के लोगों इधर-उधर जाना पड़ता है। जिसको लेकर कुछ व्यापारियों ने शिकायत भी की है। मगर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें