फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, उपचुनाव आज

Wed, 19 Feb 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के ब्लॉक इस्लामनगर, दहगवां, बिसौली, कादरचौक व अंबियापुर में बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव कराया जाएगा। इसमें प्रधान पद के 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। प्रशासन ने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को ब्लॉकों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

कादरचौक प्रधान पद के लिए पसेई गांव में मध्यावधि चुनाव कराने के लिए ब्लाॅक से पोलिंग पार्टी रवाना की गईं। बुधवार को सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न कराया जाएगा। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह नें पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। इसी के साथ दहगवां ब्लॉक क्षेत्र में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए ब्लॉक परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
ब्लॉक क्षेत्र में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए आरओ ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करते हुए बताया कि गांव कमालपुर जल्लूनगर में प्रधान पद के उपचुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए पूरी तैयारी के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया है।
विज्ञापन

बिल्सी के अंबियापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैरमई खुर्द में प्रधान पद के लिए आज मतदान किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार की दोपहर ब्लाॅक मुख्यालय से मतदान कराने के लिए तीन बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों रवाना हो गईं। यहां सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक गांव के लोग मतदान कर सकेंगे।
निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि बैरमई खुर्द में ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। इसको लेकर तीन पोलिंग पार्टियों ब्लॉक कार्यालय से रवाना किया गया। तीन बूथों पर करीब 1528 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें