फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इंटरसिटी ट्रेन पर सियासी संग्राम, ‘श्रेय बनाम हिसाब’ की जंग तेज

विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं से दिल्ली के लिए शुरू की गई इंटरसिटी ट्रेन सेवा को लेकर जिले में सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव के मंगलवार को तीखे बयान के बाद भाजपा ने भी कड़ा पलटवार करते हुए इसे “श्रेय बनाम हिसाब ” की लड़ाई बना दिया है।
विज्ञापन

सपा सांसद आदित्य यादव ने एक्स पर दिए अपने बयान में बाबा साहब के कथन का हवाला देते हुए कहा है कि “अधिकार छीने जाते हैं, भीख में नहीं मिलते। उन्होंने इंटरसिटी ट्रेन को जनता के लंबे संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि यह किसी मंत्री की खैरात नहीं है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह हमेशा ही जनता के कामों का श्रेय लेने में आगे रहती है, जबकि जिले के अहम मुद्दों मेडिकल कॉलेज की बदहाली, एचपीसीएल और मेंथा प्लांट में हुई हत्याओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चुप्पी साधे है।
सपा सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि “10 साल की सरकार और 6 साल की सांसदी के बाद भी झोली खाली है, इसलिए दूसरे के काम पर अपनी मुहर लगाई जा रही है। अब ‘श्रेय’ नहीं, ‘हिसाब’ देने का वक्त है। सांसद ने कहा मंत्री बीएल वर्मा जनता के बीच आकर चुनाव लड़े तो उनको हैसियत पता लगा सकेगी।
विज्ञापन


भाजपा ने सपा पर लगाया परिवारवाद का आरोप
सपा सांसद के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भी एक्स पर लिखा है कि समाजवादी पार्टी लंबे समय से परिवारवाद की राजनीति करती आ रही है। वंचितों के अधिकारों का लाभ एक ही परिवार तक सीमित रहा है। उन्होंने कहा कि बदायूं को सीधी नई दिल्ली ट्रेन सेवा मिलने जैसे बड़े विकास कार्य का भी सपा खुले दिल से स्वागत नहीं कर पा रही है, जो उसकी नकारात्मक सोच को दर्शाता है।

‘25 साल बनाम 6 साल’ का हिसाब
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सवाल उठाया कि 25 वर्षों तक बदायूं लोकसभा सीट पर सपा के सांसद रहे, लेकिन तब विकास कार्य प्राथमिकता में क्यों नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा के छह वर्षों के कार्यकाल में विकास के मामले में बड़ा बदलाव आया है, जिसे जनता भी स्वीकार कर रही है।
भाजपा की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे, बदायूं-उझानी रिंग रोड, विभिन्न अंडरपास, अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण और बरेली-मथुरा मार्ग के चौड़ीकरण जैसी परियोजनाओं को उपलब्धि बताया गया।
जिलाध्यक्ष ने सपा सांसद को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि वे स्थान और समय तय करें, भाजपा विकास कार्यों का पूरा ब्योरा जनता के सामने रखने को तैयार है।

सांसद ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की

सांसद आदित्य यादव बिल्सी क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार मासूम बच्ची का हाल जानने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया और घटना पर गहरा दुख जताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें