फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन सत्र में बिसौली विधायक उठाएंगे तीन सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदन का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से शुरू होगा। इसमें बिसौली विधायक कुशाग्र सागर विभिन्न विभागों से संबंधित तीन सवाल उठाएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित सवाल पूछा है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 31 जुलाई तक कितने प्रतिशत यूनिफार्म का वितरण हुआ। वहीं उन्होंने उर्जा मंत्री से पूछा है कि बदायूं विधानसभा के बिसौली क्षेत्र में किसानों के व्यक्तिगत नलकूप कनेक्शन संबंधी सामान की आपूर्ति के लिए धनराशि वर्ष 2018 में जमा हो चुकी है, यदि हां तो इन कनेक्शनों संबंधी सामान की आपूर्ति सरकार कराएगी और कब तक। इसके अलावा रहेडिया, बेहटा पाठक, सीकरी, गंगागढ़ आदि में विद्युतीकरण कार्य कब तक पूरा होगा। विधायक ने बताया कि इन सवालों के जवाब सत्र में लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें