फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, अधीक्षण अभियंता भी धरने में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर पीएफ घोटाले को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया, साथ ही 48 घंटे का कार्य बहिष्कार किया, चेतावनी दी कि अगर पीएफ घोटाले के दोषी पूर्व चेयरमैन को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने की।
विज्ञापन

संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष डीके अग्रवाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की धनराशि वापस करने के लिए शीघ्र गजट जारी करे अन्यथा आंदोलन होगा। उपाध्यक्ष नीरजा सक्सेना ने भी विचार रखे।
विद्युत कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन को लोक निर्माण मिनिस्ट्रिीयल एसोसिएशन और हाईड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का भी समर्थन मिला। इस मौके पर एक्सईएन योगेंद्र सिंह राघव, विनय कुमार, सतेंद्र चौहान, रामलाल, प्रवेश कुमार, शीलप्रकाश पांडेय, प्रदीप कनौजिया, मयंक मौर्य, आशीष कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं हुआ। यह जानकारी जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें