फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर चीज के दाम बढ़ाकर सबकी कमर तोड़ रही भाजपा: धर्मेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था और किसान उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन किए गए। तहसील बिल्सी में आयोजित धरना प्रदर्शन में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

तहसील बदायूं का धरना प्रदर्शन यूनियन क्लब में आयोजित किया गया। यहां मौलाना यासीन अली उस्मानी, पूर्व विधायक आशीष यादव ने विचार रखे। इस मौके पर फखरे अहमद शोबी, ओमवीर सिंह, अशोक यादव, इंदू सक्सेना, फरहत अली आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता को गुमराह करके पुन सरकार बनाने के बाद भाजपा ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, बिजली, खाद, आदि दामों में बेतहाशा वृद्धि कर हर वर्ग की कमर तोड़ने का काम किया है। यदि शीघ्र ही इस भंयकर परिस्थिति पर काबू नही किया तो सपा और बड़ा संघर्ष करेगी। पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने भी विचार रखे। धरने के पश्चात एसडीएम बिल्सी के माध्यम से राज्यपाल के नाम 12 सूत्री ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर उदयवीर सिंह शाक्य, अकमल खां, सुरेश पाल सिंह तोमर, हाजी अजमल, किशोरी लाल शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दातागंज। दातागंज में पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव तथा अवनीश यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। सुरेश पाल सिंह चौहान, प्रेमपाल सिंह यादव, मुजाहिद हुसैन, इश्हाक, कालीचरन यादव उपस्थित रहे।
बिसौली। सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम किशोर गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, शाहनवाज खान, महेंद्र प्रताप सिंह यादव, आकिल अंसारी, आशू खान आदि उपस्थित रहे।
सहसवान। सपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ब्रजेश यादव, नेम सिंह यादव, सतीश यादव, दिनेश यादव, नबाब सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें