फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आराम नहीं काम होगा, भ्रष्टाचार नहीं विकास होगा: महेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिंचाई मंत्री रहते हुए कई बार घोषणाएं करने के बावजूद सोत नदी से अवैध कब्जे हटवाने का जो काम धर्मपाल सिंह नहीं कर पाए, उसे राज्यमंत्री बनकर पहली बार बदायूं आए शहर विधायक महेश गुप्ता ने अमर उजाला के साथ हुई बातचीत में सर्वोच्च प्राथमिकता के तहत कराने का दावा किया। विधायक के तौर पर सरलता और सादगी की पहचान बनाने वाले महेश गुप्ता ने बातों ही बातों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता को साफसुथरा और पारदर्शी बनाने के अभियान की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब भ्रष्टाचार नहीं विकास होगा। उन पर भरोसा करके उन्हें जो महत्वपूर्ण विभाग दिया गया, उसकी जिम्मेदारी ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। अपनी नींद के घंटे कम करेंगे, काम के घंटे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बनने के बाद नगर में प्रथम आगमन के दौरान हुए भव्य स्वागत में महेश गुप्ता पूरे दिन अतिव्यस्त रहे, पर इसी बीच उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में अपने इरादे साफ कर दिए। बोले- उनकी हमेशा से ही काम करने की इच्छा रही है और नगर विकास विभाग में जनता की सेवा करने का ज्यादा मौका मिलेगा। मुखमंत्री ने उन पर जो विश्वास जताया है उसे वह पूरा करके दिखाएंगे। अब आराम नहीं, केवल काम के बारे में सोचा जाएगा, क्योंकि जनता की सेवा उनके लिए सर्वोपरि है। विभाग की तरफ से जो योजनाएं पहलेे बनाई गई हैं, उन्हें क्रियान्वित कराना प्राथमिकता में शामिल होगा। स्थानीय मुद्दों के बारे में पूछे जाने पर बोले कि सोत नदी के मुद्दे पर पहले भी आवाज उठाई थी। अब इसे कब्जा मुक्त कराया जाएगा। जिले के जो मुद्दे आधे-अधूरे पड़े हैं उन्हें भी पूरा करने का काम होगा। स्वच्छता के प्रति तो स्वयं मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री गंभीर हैं, मैं खुद झाडू उठाकर इस अभियान का हिस्सा बनूंगा। पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से काम होगा।
जिले में हुए तमाम घोटालों की बाबत पूछे जाने पर कहा कि पूर्व में जितने भी घोटाले हुए हैं, उनकी जांच का क्या स्तर चल रहा है इसे पता करके पूरा प्रयास रहेगा कि इनकी तह तक जाकर असल दोषियों को सजा दिलाई जा सके। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा खाने का किसी को हक नहीं है और न ही किसी को भ्रष्टाचार करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें