फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधानसभा : मुस्लिम इलाकों में भाजपा को मिले बसपा से ज्यादा वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कहावत है कि वादे भले टूट जाएं पर शिद्दत से की गई कोशिश अक्सर कामयाब हो जाती है। सदर सीट से भाजपा की जीत के पीछे निकल रहा वोटों का गणित भी कोशिशों की कामयाबी की कहानी बता रहा है। मुस्लिम वोटरों ने जहां भाजपा को हराने के लिए सपा को थोक में वोट दिए वहीं कई घने मुस्लिम इलाकों में भाजपा भी वोट पा गई। यहां भाजपा को बसपा से ज्यादा वोट मिले हैं, जबकि किसी वक्त में बसपा मुस्लिमों की पहली पसंद थी।
विज्ञापन

शहर के ऊपरपारा, कबूलपुरा, जालंधरी सराय और सोथा मुस्लिम बाहुल्य मोहल्ले हैं। यहां भाजपा को पिछले चुनावों में गिनती के वोट मिलते थे। इस बार स्थिति बदली है। ऊपरपारा के चार बूथ में सर्वाधिक 1211 वोट सपा के हाजी रईस को मिले हैं। यहां बसपा के राजेश कुमार सिंह को केवल 118 वोट मिले हैं वहीं भाजपा को 1030 वोट मिले हैं। कोतवाली से सटे राजकीय महिला डिग्री कॉलेज अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र का मतदान केंद्र है। यहां चार बूथों पर सपा को 1889, भाजपा को 118 व बसपा को केवल चार वोट मिले हैं। इसी तरह नकविया गर्ल्स इंटर कॉलेज के चार बूथों पर सपा को 1719, भाजपा को 724 व बसपा को केवल 24 वोट मिले हैं। मौलवी टोला चक्कर की सड़क के पांच बूथों का हाल इससे जुदा नहीं है। यहां सपा को 2129, भाजपा को 290 तो बसपा को केवल 33 वोट मिले हैं।
कबूलपुरा गौंटिया के बूथों पर भी बसपा भाजपा से पीछे रही है। यहां सपा को 3655, भाजपा को 1313 व बसपा को 163 वोट मिले हैं। सदर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो आलमपुर, रहमा, नवादा व बरी समसपुर जैसे अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों में भी भाजपा को बसपा से ज्यादा वोट मिले।
विज्ञापन

-
भाजपा को काम पर दिया मुसलमानों ने वोट
सपा बसपा जैसे दल भाजपा के नाम पर मुस्लिमों को डराकर उनका वोट लेते रहे हैं। अब वक्त बदला है। भाजपा ने फ्री राशन, आवास, शौचालय जैसी जो योजना चलाईं उनसे मुस्लिम भी लाभान्वित हुए हैं। तीन तलाक के कानून ने महिलाओं को मजबूत किया है। इस बार प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी महेश गुप्ता का शहर के कई मुस्लिम इलाकों में स्वागत भी हुआ। बसपा पहले ही चुनाव से बाहर थी, जल्द ही मुसलमान सपा से भी किनारा कर लेंगे।
विज्ञापन

- अरशद अल्वी, प्रदेश मंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें