फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सियासी माहौल गर्म, अखिलेश यादव और केशव मौर्य आज फिर आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सियासी माहौल गर्मी में और गर्म हो रहा है। अखिलेश यादव 2 मई को बदायूं में चुनावी सभा कर चुके हैं। अब 4 मई को गुन्नौर के बबराला और सहसवान के फिर सभा करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को बदायूं के बहेड़ी में चुनावी सभा की थी। बदायूं संसदीय क्षेत्र के चुनाव में यह पहला मौका है जब दो दिन के भीतर अखिलेश यादव की तीन चुनावी सभाएं लगाईं गईं हैं। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के बबराला में शुक्रवार को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने भाजपा के लिए संयुक्त तौर पर चुनावी सभा की है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कादरचौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को 11 बजे हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। जिले के कटरा सहादतगंज में जनसभा करेंगे। इसके बाद एक बजे से कादरचौक में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन

सपा भी सियासी जवाब देने की तैयारी में है। दो मुख्यमंत्री शुक्रवार को जिस बबराला में सपा के खिलाफ गरजे थे उसी बबराला में अब शनिवार को अखिलेश यादव, भाजपा पर सियासी हमला करेंगे। सपा के महासचिव आशीष चौबे और जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि सहसवान क्षेत्र के नाधा बाज़ार में 11 बजे और गुन्नौर क्षेत्र बबराला के बाबूराम सिंह-भाय सिंह स्मारक स्नाकोत्तर महाविद्यालय में दोपहर एक बजे जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें